मैं आजकल जिस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर काम कर रहा हूँ उसका नाम है ProvideX. इसमे Inheritance का कंसेप्ट मुझे बेहद मजेदार लगा था जिसे आपके सामने ला रहा हूँ.. हो सकता है कि किसी अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में भी यह कंसेप्ट प्रयोग में लाया जाता हो, अगर ऐसा है तो यहाँ वह जानकारी बांटने कि कोशिश करें..
इस चित्र पर एक नजर डालें, जिसमे CLASS A एवं CLASS B को CLASS C Inherit कर रहा है :
मजेदार बात अब शुरू होती है.. अब अगर हम एक Object बनाए CLASS A का तो वह Object CLASS B के भी सारे Methods एवं Properties को आराम से Access कर सकता है.. एक आम OOP(Object Oriented Programming) में यह संभव नहीं है, मगर ProvideX में इसे ही एक नयी खूबी बना कर सामने रख दिया गया है..
नोट : पते कि बात यह है कि .Net में इस तरह कि कई छेड़-छाड़ की गई है और उसे .Net की खूबी कि तरह ब्रांडिंग किया गया है.. :)