Sunday, January 06, 2008

बिना HUB और SWITCH के दो कंप्यूटर का LAN बनायें

चलिये आज मैं आपको लेकर चलता हूं LAN कि दुनिया में। एक छोटा सा लोकल एरिया नेटवर्क बनाने के लिये साधारनतया SWITCH या फिर HUB कि जरूरत होती है, लेकिन अगर आप बस दो कंप्यूटर को आपस में जोड़ना चाहते हैं तो आपको उन सब चीजों की जरूरत नहीं है।

दो कंप्यूटर के बीच LAN बनाने के लिये जरूरत का सामान :
- दो कंप्यूटर जिसमें LAN कार्ड हो.
- सही लम्बाई वाला LAN वायर। ये LAN वायर आपको किसी भी कंप्यूटर हार्डवेयर के दूकान से मिल जायेगा। वहां जाकर आपको बोलना होगा कि आपको दो कंप्यूटर को जोड़ना है और उसके लिये आपको LAN वायर चाहिये, नहीं तो वो आपको HUB या SWITCH वाला LAN वायर दे देगा।
- Windows XP वाला आपेरेटिंग सिस्टम।

चरण 1 :
अपने दोनों कंप्यूटर को आपस में LAN वायर द्वारा जोड़ लें।

आगे का चरण आपको बारी-बारी से दोनों कंप्यूटर पर पूरा करना होगा।

चरण 2 :
आप कंट्रोल पैनल में चले जायें।

चरण 3 :
वहां से आप NETWORK CONNECTIONS में चले जायें। वहां आपको Local Area Connection मिलेगा जिसका चित्र कुछ ऐसा होगा :

उसे राइट क्लिक करके Enable कर दें।

चरण 4 :
अब आप Local Area Connection पर राईट क्लिक कर लें और Properties पर चले जायें। अब आपको ये चित्र मिलेगा :

अब इसमें आप Internet Protocol(TCP/IP) को सेलेक्ट करके Properties पर क्लिक कर लें (जैसा कि चित्र में लाल निशान से बताया गया है)।

चरण 5 :
अब आप Use the following IP address वाले रेडियो बटन पर क्लिक कर लें और IP Address में 192.xxx.xxx.xxx जैसा कुछ भी भर दें। यहां IP Address कई तरह के होते हैं जिसके बारे में मैं बाद में कभी चर्चा करूंगा।

अगर आप दो कंप्यूटर के बीच नेटवर्क बना रहें हैं तो सुरक्षित IP Address पहले कंप्यूटर का 192.168.32.1 रखें और दूसरे कंप्यूटर का 192.168.32.2 रखें। इससे ज्यादा आपको जरूरत ही नहीं है।

चरण 6 :
अब आप दोनों डायलौग बौक्स के OK पर क्लिक कर दें।

मैं अगले पोस्ट में लेकर आऊंगा कि कैसे आप दोनों कंप्यूटर के डेटा को LAN के द्वारा शेयर कर सकते हैं।

2 comments:

Anonymous said...

प्रशांत जी धन्यवाद जानकारी के लिये। आज के इस तकनीकी दुनिया में ये महत्वपूर्ण जानकारिया है। किसी न किसी मोड़ में पाठको को आपके द्वारा दी गई जानकारी लाभप्रद होगी। एक बार फिर धन्यवाद

lalbahadur said...

प्रशांत जी बहुत उपयोगी जानकारियां लेकर आ रहे हैं। धन्‍यवाद। इनमें एक क्रम हो तो अच्‍छा उपयोग होगा। और आप अपना ई मेल दे सकें तो सवालियों को सहूलियत होगी। तब हमलोग किसी अन्‍य कटिनाइयों को भी आपसे साझा कर सकेंगे। जैसे अभी आपके ताजा मेंल में जिन चित्रों का जिक्र आपने किया है मैं उन्‍हें नहीं देख पा रहा हूं। अपने सिस्‍टम पर। इसकी क्‍या वजह हो सकती है